फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आटो चालक की थी हत्या कर फेंकी गई लाश

आटो चालक की थी हत्या कर फेंकी गई लाश

Tue, 22 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
आटो चालक की थी हत्या कर फेंकी गई लाश

विज्ञापन
गोला बाजार।
धुरियापार चीनी मिल के पास हत्या कर फेंका गया शव ऑटो चालक विनोद का था। बांसगांव के अतरौली निवासी रामप्रकाश ने अपने भाई के शव की शिनाख्त की। परिजन किसी विवाद से इंकार कर रहे है। संदेह के घेरे में चचेरा भाई आया है, जिसके साथ विनोद घर से निकला था।

सोमवार को गोला इलाके के धुरियापार चीनी मिल के बगल में विद्युत उपकेंद्र के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। बाएं हाथ पर विनोद लिखा था। मंगलवार की सुबह अखबार पढ़ने के बाद बांसगांव के अतरौली निवासी रामप्रकाश गोला थाने में पहुंचे। कपड़े और फोटो के आधार पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि विनोद ऑटो चालक था। इसके अलावा वह बांसगांव, बघराई निवासी एक व्यक्ति की गाड़ी भी चलाता था। रविवार को घर से वह चचेरे भाई के साथ निकला था। देर रात नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। पूछताछ में चचेरे भाई ने गोलमटोल जवाब दिया। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है। मृतक की पत्नी दिव्यांग हैं। उनके दो बेटे प्रिंस, मनीष घर पर रहते है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं। हत्या का खुलासा जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed