{"_id":"598b19944f1c1b447d8b4790","slug":"21502288276-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र के पति ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षामित्र के पति ने खुद को गोली से उड़ाया
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)।
बेलीपार थाना क्षेत्र के बेली गांव में पत्नी की नौकरी को लेकर हुई बहस के बाद गोपाल उर्फ गुड्डू सिंह (43) ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद घर वाले पहुंचे तो वह जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे। घर के लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि घरवाले मौत की वजह नहीं बता रहे हैं, मगर चर्चा है कि शिक्षामित्र पत्नी की नौकरी को लेकर गुड्डू परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेला गांव निवासी रिटायर शिक्षक लालमन सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह आटा चक्की चलाते थे। पत्नी शिक्षामित्र हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बीते कई दिनों से पत्नी की नौकरी को लेकर घर में कलह हो रही थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे गुड्डू सिंह घर पहुंचे। इसके बाद पत्नी से नौकरी को लेकर उनकी फिर बहस होने लगी। ऐसे में उन्होंने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़े तड़प रहे थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच कर रही है।