फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क पर दो महिलाओं में मारपीट

सड़क पर दो महिलाओं में मारपीट

Sun, 25 Jun 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर दो महिलाओं में मारपीट
शास्‍त्री चौक पर भिड़तीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
एक-दूसरे के पति से बात करने का आरोप लगाकर शनिवार को शास्त्री चौक पर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे के बाल खींचे गए। महिलाओं के बीच सड़क पर सरेआम मारपीट को देखकर तमाम लोग रुक गए लेकिन किसी ने दोनों को अलग करने की जरूरत नहीं समझी। मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने का सिलसिला जारी रहा। मारपीट, गुत्थम-गुत्था का यह दौर काफी देर तक चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद के बाद सड़क के किनारे की झोपड़ियों को हटवा दिया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर 11:30 बजे के करीब सफेद रंग का सूट पहनी 35 वर्षीय महिला शास्त्री चौक पहुंची थीं। वहीं पर थोड़ी देर बाद नीले रंग का सूट पहने एक महिला पहुंची। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सफेद सूट पहनी महिला दूसरी महिला पर रात में मोबाइल पर अपने पति से बात करने का आरोप लगा रही थी। इस बात को लेकर इनके बीच करीब 30 मिनट मारपीट हुई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार महिलाएं शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक जाने वाले रास्ते पर एक छप्पर के पास आईं। दो महिलाएं सेंट एंड्रयूज गेट के सामने खड़ी हो गईं जबकि दो महिलाएं वहां से कूछ दूरी पर खड़ी हो गईं। इस बीच नीला सूट और नारंगी दुपट्टा पहनी महिला ने दूसरी महिला से कहा तुम मेरे पति से क्यों बात करती हो। दूसरे ने कहा कि तुम मेरे दोस्त से क्यों बात करती हो। उसके बाद कुछ पैसे को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed