{"_id":"5cae37e5bdec22141a4a2b9d","slug":"201554921445-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की शिनाख्त हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की शिनाख्त हुई
Thu, 11 Apr 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सहजनवां के गाहासाड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले दूसरे शव की भी शिनाख्त हो गई। वह खजनी के बड़ी बंदुआरी गांव निवासी ज्योति उर्फ विद्या का शव था। वह सोमवार की रात ही घर से निकली थी। मंगलवार की सुबह शव मिला था। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में जो तथ्य मिले हैं, उससे युवक और युवती की खुदकुशी की आशंका है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।
ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह ट्रैक पर युवक-युवती के शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। युवक की पहचान खजनी के छताई धुवाहा गांव निवासी विशाल (19) के रूप हुई थी। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बुधवार की सुबह पुलिस को खजनी इलाके की युवती के लापता होने की सूचना मिली। युवती के घरवालों ने पुलिस को रविवार की रात से ही बेटी के गायब होने की जानकारी दी। पुलिस के बताने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। विशाल के साथ ही ज्योति भी कटघर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ी थी। हालांकि दसवीं के बाद उसकी पढ़ाई घरवालों ने छुड़ा दी थी। युवती के
विज्ञापन
...

दोनों के घरवालों ने दोस्ती से इंकार किया
युवक और युवती के बीच दोस्ती की बात आसपास के लोग तो कर रहे हैं, लेकिन दोनों के परिवार के लोग इससे इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों की दोस्ती के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। अब ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर दोनों ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस भी इसका जवाब नहीं दे पा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी हर पहलु की जांच जारी है। जल्द ही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
अब घरवालों ने हादसे की दी तहरीर
विशाल के घरवाले पहले खुदकुशी की आशंका जता रहे थे, वहीं अब युवती की शिनाख्त होने के बाद ही उनका लिखित बयान बदल गया है। युवक के घरवालों ने तहरीर में हादसे का जिक्र किया है। युवती के परिवार के लोगों ने भी तहरीर में हादसे का ही जिक्र किया है।...