{"_id":"5b86edfa42c792466a5067b8","slug":"201535569402-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वकीलों ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नौतनवां तहसील के अधिवक्ता अमित सिंह व रियाज अहमद के साथ कुछ दिन पहले हुई मारपीट से नाराज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए जिला मजिस्ट्रेट को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
अधिवक्ता परमानंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नौतनवां तहसील में राजस्व निरीक्षक व अन्य कर्मियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की और अपशब्दों का प्रयोग किया। यह आरोप भी लगाया कि उप जिलाधिकारी नौतनवां ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिवक्ताओं पर गलत मुकदमा दर्ज कराया। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और अधिवक्ता और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। मारपीट के लिए दोषी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग भी की। इस मौके पर हमीदुल्लाह खां, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या सागर, सुशील, सत्यप्रकाश सिंह, गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया, जगदीश पटेल, रामानंद गुप्ता, मकबूल अली, कौशल आदि मौजूद रहे।
निचलौल बार एसोसिएशन से जुड़े वकील भी नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग के समर्थन में बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, सरयू प्रसाद पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, गोमती उपाध्याय, दयाशंकर मिश्र, अनिल तिवारी, राकेश चौबे, देश दीपक पांडेय, दीनानाथ चौधरी, नवीन मिश्रा, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।