फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसों में छह की मौत, पांच गंभीर

सड़क हादसों में छह की मौत, पांच गंभीर

Mon, 27 Aug 2018 02:37 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 27 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह की मौत, पांच गंभीर
फाइल फोटो
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी, पति-पत्नी और बेटे तथा बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगाें के मुताबिक हादसे के शिकार लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के मुताबिक कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के तवक्कलपुर गांव निवासी अजय (28) रविवार की शाम को पत्नी सुमन (26) और तीन साल के बेटे गोलू के साथ ससुराल जा रहे थे। पत्नी को गोला बाजार में भाई को राखी बांधाना था। वह बुलेट से अभी बेलीपार क्षेत्र के सियर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। सुमन की साड़ी बुलेट के चेन कवर में फंस गई, जिसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन


बुलेट सवार पति-पत्नी और बच्चे की मौके पर बेसुध पड़े थे। दूसरी बाइक पर सवार बड़हलगंज क्षेत्र के पटना चौराहा निवासी सुशील वर्मा, उनकी पत्नी सुमन व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दंपती और बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अजय के पास से मिले मोबाइल फोन से हादसे की सूचना उनके सगे-संबंधियों को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक खोराबार थाना क्षेत्र के कठउर गांव निवासी अवधेश पत्नी निर्मला देवी (28) और डेढ़ साल की बच्ची दीप्ति के साथ ससुराल गए थे। गुलरिहा के खुटहटअन गांव में भाई को राखी बांधकर निर्मला पति के साथ घर लौट रही थीं। अशरफपुर गांव के पास सामने से ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार निर्मला और बेटी की मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सहजनवां के गाही कुसम्हा खुर्द गांव निवासी कैलाश (60) साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। खरैला गांव के सामने पीछे से आई बाइक की चपेट में साइकिल आ गई। गंभीर हालत में कैलाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक भगवानपुर गांव से मां और दो बच्चों को स्कूटी से लेकर महिला जा रही थी। स्कूटी सामने आए जानवर से भिड़ गई। चारों लोग जख्मी हो गए। लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
---
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed