फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की जली लाश मिली

युवक की जली लाश मिली

Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
युवक की जली लाश मिली
खेत में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सिर में थी चोट, चेहरे और हाथ को जलाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
सिकरीगंज। इमलीडीह खुर्द गांव स्थित खेत में टेंट हाउस पर मजदूरी करने वाले युवक का शव मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे और चेहरे, हाथ को जलाया गया था। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया होगा।

बृहस्पतिवार की शाम सात बजे के करीब लोगों ने शव देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। सिर से खून का रिसाव होने से यह लग रहा था कि उसकी मौत ज्यादा देर पहले नहीं हुई थी। मौके पर काफी लोग जुट गए। थोड़ी देर बाद ही उसकी पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार निवासी शमशाद के रूप में हुई। पत्नी शायरा बानो ने बताया कि वह सिकरीगंज स्थित घनश्याम टेंट हाउस पर मजदूरी करते थे। पुलिस शव को कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed