{"_id":"5b37e2a94f1c1b6d4d8b9607","slug":"201530389161-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गोली मारने वाले पति पर हत्या की कोशिश का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को गोली मारने वाले पति पर हत्या की कोशिश का केस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मनपसंद खाना न मिलने पर पत्नी को गोली मारने के मामले के आरोपी पति पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी कर पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।
गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर दो टोला मंगलपुर निवासी श्याम करन मौर्य का शुक्रवार रात नौ बजे पत्नी किश्ता देवी से खाने को लेकर विवाद हुआ था। मनपसंद खाना न मिलने पर नाराज पति ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी थी। लहूलुहान पत्नी को खुद ही लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। इसी बीच किसी ग्रामीण ने फोन कर घटना की सूचना गुलरिहा पुलिस को दे दी। मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस को देखकर भागते समय श्याम करन पकड़ा गया था। आरोपी की निशानदेही पर रात में ही बंदूक बरामद कर ली गई थी। प्रभारी निरीक्षक जयदीप वर्मा ने बताया कि घायल महिला के मायके वाले उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए हैं। चौकीदार अलाउद्दीन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।