{"_id":"5a8c74984f1c1ba1268bb883","slug":"201519154328-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : टोपी में ब्लूटूथ छिपाकर कर रहा था नकल, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UP Board : टोपी में ब्लूटूथ छिपाकर कर रहा था नकल, पुलिस को सौंपा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
छात्र के पास से मिला टोपी में लगा ब्लूटूथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के बावजूद भी नकल के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। गांधी इंटर कॉलेज महुआपार, बड़लहलगंज में शनिवार को एक नकलची टोपी में ब्लूटूथ छिपाकर नकल करते पकड़ा गया था। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रस्टिकेट कर बड़हलगंज थाने में तहरीर दी। सोमवार की इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को नहीं दी गई, जानकारी होने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं आदर्श इंटर कॉलेज भीटी खोरीया में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई, जिसे केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टिकेट कर दिया।
शनिवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी अपनी टोपी में ब्लूटूथ छिपाया था और परीक्षा केंद्र के बाहर से उसे गाइड से ईमला बोलकर लिखवाया जा रहा था। बार-बार कान के पास हाथ लगाता देख संदेह होने पर परीक्षा केंद्र के आंतरिक सचल दस्ते ने टोपी उतरवाकर जांच की तो ब्लूटूथ मिला। आवाज सुनकर ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने वाले शख्स ने फोन काट दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी को रस्टिकेट कर थाने में तहरीर भी दी। लेकिन बोर्ड परीक्षा के लिए बने कंट्रोल रूम को सूचना नहीं दी।
मंगलवार को जब परीक्षा केंद्र से बोर्ड कार्यालय में सीलबंद ब्लू-टूथ लगी टोपी और परीक्षार्थी की कॉपी पहुंची तो हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम की ओर से जब केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की गई तो नकल की जानकारी हुई। हालांकि केंद्र व्यवस्थापक ने बचाव में ऑनलाइन सूचना देने की बात कही। मधुपुर प्रतिनिधि के मुताबिक केस दर्ज नहीं हो सका है। बड़हलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली थी लेकिन नाम नहीं होने के कारण उसे वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
भाई की जगह परीक्षा देेते पकड़ा गया
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने झिनकू विंदेश्वरी इंटर कालेज, जगतबेला में निरीक्षण के दौरान एक युवक को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा। परीक्षा दे रहे युवक ने बताया कि वास्तविक छात्र उसका छोटा भाई है। उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें पकड़े गए युवक का ही हस्ताक्षर मिला। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगते हुए परीक्षाओं के सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। वहीं जनता इंटर कालेज मजूरी नेवादा में केंद्र व्यवस्थापक ने दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक को पकड़ा। प्रभारी एडीआईओएस जेएन सिंह की टीम ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर पकड़े गए धर्मवीर गुप्ता से पूछताछ की और संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया।
परीक्षा में आज
सुबह की पाली : हाईस्कूल में कंप्यूटर केवल प्रश्न पत्र
इंटरमीडिएट में अंग्रेजी ए द्वितीय प्रश्नपत्र, कृषि, गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र
शाम की पाली : मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र, कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र
18881 ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दोनो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 18881 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में हाईस्कूल में विज्ञान विषय में पंजीकृत 90098 में 12925 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि इंटरमीडिएट में कंप्यूटर सहित अन्य विषयों में पंजीकृत 1169 में 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान और व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 45536 परीक्षार्थियों में 5890 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।