फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हत्या के आरोप में चार युवकों से पूछताछ

युवती की हत्या के आरोप में चार युवकों से पूछताछ

Mon, 15 Jan 2018 07:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 15 Jan 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोप में चार युवकों से पूछताछ
सांकेत‌िक च‌ित्र
गुलरिहा इलाके में युवती अनुराधा की हत्या मामले में पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी युवती के जानने वाले हैं। पड़ताल में पता चला कि युवती को शादी करने के लिए घर से बुलाया गया था। पोस्टमार्टम में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि पर पुलिस और लोगों को हिरासत में ले सकती है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को गुलरिहा इलाके के करमहा टोला उमरपुर के पास पूजा फार्मेसी कॉलेज के बगल में पुलिया के नीचे युवती की लाश मिली थी। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त गुलरिहा के आबादी सखनी निवासी अनुराधा के रूप में हुई। अनुराधा के गले में नुकीली चीज घोंपी गई थी। कॉल डिटेल और अनुराधा की सहेलियों से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराधा के गर्भवती होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि युवती को शादी के लिए घर से बुलाया गया था। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर पुलिस हत्या की एक-एक कड़ी को जोड़ने में लगी है। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि सुराग मिले हैं, पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed