फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रेमी के सेहत सुधरने पर होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

प्रेमी की सेहत सुधरने पर होगी गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी

Mon, 11 Dec 2017 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Dec 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के सेहत सुधरने पर होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
gangrape
गोरखनाथ इलाके में प्रेमिका को घर बुला उसके साथ दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर खाने वाले आरोपी युवक की सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस उसके पूरी तरह से स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है, ताकि पूछताछ कर उसके दोस्तों की गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन


शनिवार को गोरखनाथ इलाके में रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका को घर बुलाया। आरोप के मुताबिक युवक के घर पर उसके दोस्त भी मौजूद थे। आरोप है कि वहां युवक की प्रेमिका के साथ गैंगरेप हुआ। प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तो आरोपी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको मेडिकल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज न जाने की बात कहते हुए युवक के कुछ संगे संबंधी उसे लेकर गायब हो गए और सावित्री हास्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन


उधर, रविवार सुबह जब पुलिस बयान लेने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी तो युवक के गायब होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ही निजी अस्पतालों में उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार की देर पुलिस ने युवक के बारे में पता लगा लिया। वहां पर पुलिस कस्टडी में उसका उपचार चल रहा है। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि महिला आरोपी युवक के दोस्तों का नाम नहीं बता पा रही है। आरोपी प्रेमी के डिस्चार्ज होने के बाद पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed