{"_id":"5a0f395d4f1c1ba7668b4b0e","slug":"201510947165-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि की जूनियर छात्रा पर सीनियरों ने कसे कमेंट, चार सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधि की जूनियर छात्रा पर सीनियरों ने कसे कमेंट, चार सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विधि की छात्रा पर फब्तियां कसना चार छात्रों को महंगा पड़ गया है। छात्रा की शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी चारों छात्रों को सस्पेंड करते हुए एक छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार की सुबह एलएलबी की जूनियर छात्रा अपने विभाग में क्लास अटेंड करने जा रही थी। अभी वो विभाग के पास ही पहुंची थी कि दो बाइक पर सवार विधि के चार सीनियर छात्रों ने उसपर अभद्र कमेंट किया। छात्रा के विरोध के बावजूद छात्र गंदे कमेंट करते रहे। परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत विधि डीन से की। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए थे। शिकायत की जानकारी पाकर मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद भी पहुंचे। छात्रा ने पूरे मामले की उन्हें जानकारी दी, साथ ही आरोपी छात्रों की तस्वीर उपलब्ध कराई। चीफ प्रॉक्टर ने तत्काल प्रभाव से चारों छात्रों को सस्पेंड कर दिया।
एक छात्र को कारण बताओ नोटिस
घटना के दौरान आरोपियों के साथ मौजूद एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र अभय सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह निवासी जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में नियंता कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड छात्र
चंद्रकांत त्रिपाठी, संतोष कुमार वर्मा, अनूप कुमार सिंह, विनय कुमार शुक्ला