{"_id":"59e22f1c4f1c1bee688b5b06","slug":"201507995420-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के दो कारोबारी पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के दो कारोबारी पकड़े गए
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शास्त्री चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी बाइक पर रखे बैग से कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों बाइक से शराब की सप्लाई देने जा रहे थे। बाइक सहित दोनों युवकों को कैंट पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
शनिवार दोपहर एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, उप निरीक्षक जग नारायण फोर्स के साथ शास्त्री चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इस पर दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में बैग से करीब 50 लीटर कच्ची शराब से भरे थैले बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल और सुनील के रूप में हुई।