{"_id":"596a45a14f1c1b386e8b45ca","slug":"201500136865-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों पर तस्करों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मियों पर तस्करों ने की फायरिंग
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)।
कुसम्हीं जंगल में वनकर्मियों पर तस्करों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। शनिवार भोर में गोलियों की तड़ तड़ाहट से जंगल गूंज उठा। वारदात उस समय हुई जब तस्कर ट्राली पर साखू लादकर ले जा रहे थे, वनकर्मियों ने घेराबंदी की तो बदमाश लकड़ी छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने लकड़ी बरामद कर, जंगल सिकरी के प्रधान पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुसम्हीं जंगल के सूबा बीट, कंपार्टमेंट नौ में वन माफिया साखू के पेड़ की नौ बोटा लकड़ी हाइड्रोलिक ट्राली पर लादकर निकल रहे थे। इस दौरान फारेस्ट गार्ड राजकरन, साथियों के साथ गश्त करते हुए पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी शुरू की। वन सुरक्षाकर्मियों को देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। वनकर्मियों ने किसी तरह जान बचाई और सूचना यूपी 100 को दिया। तस्कर हाइड्रोलिक ट्राली से लकड़ी गिराकर फरार हो से फरार हो गए। खोराबार पुलिस ने छानबीन शुरू की। फारेस्ट गार्ड ने आरा मशीन मालिक और जंगल सिकरी की प्रधान के पति मुन्ना गुप्ता सहित तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लोक सेवक पर हमला करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी है।
लाइसेंस निरस्त करने की करेंगे सिफारिश : डीएफओ
डीएफओ एनके जानू ने बताया कि आरा मशीन मालिक मुन्ना गुप्ता पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। वनकर्मियों पर गोली चलाने की घटना गंभीर है। जांच में पता चला है कि उसने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। उसकी पिस्टल और आरा मशीन का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी।