फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सपा नेता के बेटे की निर्मम हत्या

सपा नेता के बेटे की निर्मम हत्या

Thu, 06 Jul 2017 08:41 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता के बेटे की निर्मम हत्या
अजय (इनसेट में) की हत्या के बाद घटनास्‍थल की जांच करती पुलिस और मृतक के घर पर जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
सहजनवां।
विज्ञापन

सपा नेता लाल बहादुर यादव के बेटे अजय यादव की निर्मम हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी मच गई। अजय का शव उज्जीखोर रेलवे ट्रैक के पास मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। प्राइवेट पार्ट्स को ईंट से कूंच दिया गया था। शव की खबर मिलते ही एसपी नार्थ गणेश साहा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पिता लाल बहादुर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अजय के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जिस तरह से वार किए गए हैं, उससे तो लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ी वजह है। पुलिस मामले को प्रेम या फिर अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।

वार्ड नंबर दस घनश्याम नगरी निवासी लाल बहादुर यादव का 25 वर्षीय बेटा अजय यादव बुधवार की रात किसी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात वह नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास गए ग्रामीणों ने अजय का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास छाता और चप्पल मिली। पुलिस ने अजय की जेब से मिले मोबाइल से घरवालों को जानकारी दी। सूचना पाते ही पिता और घरवाले मौके पर पहुंच गए और गांव के ही तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस केस दर्ज कर बेचन यादव, अविनाश यादव और अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नार्थ गणेश साहा ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


थाने पर जुट गए थे सपा नेता
सपा नेता लाल बहादुर के बेटे अजय की हत्या की सूचना पाते ही पूर्व विधायक यशपाल रावत, मनोज यादव समेत उनके कई समर्थक क्षेत्रीय नेता थाने पहुंच गए। सभी पुलिस पर पर्दाफाश का दबाव बनाने लगे। सपा नेताओं ने खराब कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सीओ कैंपियरगंज तारकेश्वर पांडेय ने नाराज सपा नेताओं को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। बता दें कि लाल बहादुर ने सहजनवां नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। खुद को सपा समर्थित प्रत्याशी भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी
अजय की शादी दो साल पहले सहजनवां के सिहापार निवासी भागीरथी यादव की बेटी नीलम के साथ हुई थी। उसका अभी गौना भी नहीं हुआ था। उनकी पत्नी सिहापार प्राथमिक विद्यालय में प्रेरक पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed