{"_id":"5ccf2cefbdec2207514f2297","slug":"191557081327-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बेटी की शादी, चोर ले गए गहने-नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में बेटी की शादी, चोर ले गए गहने-नकदी
Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार के बेला गांव में चोरों ने शिव लखन प्रजापति के घर से नकदी, जेवरात ही नहीं खुशियां भी चुरा ली। 19 मई को बेटी की शादी होनी है। इसके लिए जुटाए गए 55 हजार नकद और पांच लाख के गहने चोरी हो गए। रविवार को सुबह में सामान बिखरा देखकर शिवलखन के खुशियों वाले घर में मातम छा गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बेला निवासी शिव लखन प्रजापति मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियाें की शादी कर चुके हैं। छोटी बेटी सीता की शादी 19 मई को तय है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। गहने आदि खरीद कर घर में रखे थे। गर्मी की वजह से शनिवार की रात नौ बजे सभी लोग बाहर सोने चले गए। सुबह सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा था। पांच दिन पूर्व ही इलाके के भरवल निवासी सुधीर शाही के घर से चोर लगभग 12 लाख के गहने उठा ले गए थे। अभी पुलिस उसका पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।