{"_id":"5b0db5894f1c1b996e8b570f","slug":"191527625097-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब किनारे महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब किनारे महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 30 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां क्षेत्र के बनौड़ा गांव के पास खजुआ तालाब के किनारे महिला का शव मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शिनाख्त कर ली। महिला की कलाई पर चोट के निशान थे और नाक के आसपास खून के निशान थे। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
सहजनवां क्षेत्र के बेलवाडाड़ी गांव के पराग गौड़ की 43 वर्षीया पत्नी सोना 15 दिन पहले खजनी के छताई गांव में मायके आई थीं। सोमवार की सुबह वह इलाहाबाद बैंक की जैतपुर शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र खजनी से रकम निकालने की बात कहकर घर से निकली थीं। खाते से दो हजार रुपये निकालने के बाद कुछ खरीदारी कीं। इसके बाद वह ससुराल जाने के लिए निकलीं। दोपहर एक बजे उनकी देवरानी ने फोन किया तो सोना ने बताया कि वह नंदापार पेट्रोल पंप पर बैठी हैं।
देवरानी ने दिन में तीन बजे दोबारा फोन किया तो नहीं उठा। देर शाम घर नहीं पहुंचने पर परिवारवालों ने तलाश शुरू की। दूसरे दिन सुबह उनकी लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक थैले में दाल, चूरा, बैंक की पासबुक, मोबाइल और 1700 नकदी मिली। पति पराग गौड़ महराष्ट्र के कोल्हापुर में पेंट पालिश का काम करते हैं। घटना की जानकारी के बाद वह छोटे भाई के साथ गांव के लिए रवाना हो गए। महिला को कोई संतान नहीं थी।