{"_id":"5b0b0dc44f1c1ba76e8b4eba","slug":"191527451076-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया छात्र सरयू नदी में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने गया छात्र सरयू नदी में डूबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 28 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला बाजार। गोला कस्बे के सरयू नदी के पक्के घाट पर रविवार को दोस्तों के साथ नहाने गया मंटू (19) गहरे पानी में डूब गया। साथी को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। घंटों बाद छात्र का शव मिला।
क्षेत्र के बाड़ीतरया गांव निवासी मंटू रविवार की सुबह अपने तीन साथियों के साथ गोला के पक्के घाट पर नहाने गया था। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसके साथियों का शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे। फिर गोताखोरों की मदद ली गई। काफी देर तक मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। मंटू ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।