सहजनवां में बाइक सवारों ने महिला की चेन लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर नौ पिपरा में सुरेश शर्मा पत्नी प्रतिभा के साथ किराए के मकान में रहते हैं। प्रतिमा के पिता दिग्विजय नारायण भट्ट वार्ड नंबर चार केशोपुर में रहते हैं। शनिवार की दोपहर प्रतिभा बहन प्रतिमा के साथ पिता के घर जा रही थी। पिता के घर से कुछ दूर पहले ही दोनों बहने ऑटो से उतरी और पैदल ही जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर प्रतिभा के गले से चेन लूट ली। चेन टूट गई और उसका कुछ हिस्सा वहीं गिर गया। बाकी बदमाश लेकर फरार हो गए। प्रतिभा के गले पर भी चोट आई है।
प्रतिमा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, मगर तब तक बदमाश भाग गए थे। सहजनवां पुलिस का कहना है कि चेन जमीन पर गिर गई थी। कुछ हिस्सा ही बदमाश ले जा पाए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।