{"_id":"59ac20dd4f1c1b04278b4f98","slug":"191504452829-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर जेई से बाइक सवार बदमाशों ने 70 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर जेई से बाइक सवार बदमाशों ने 70 हजार लूटे
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरीचौरा।
झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा पावर हाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड जेई विहारी से 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के समय वह पुराने तैनाती वाले पावर हाउस पर साथी कर्मचारियों से मिलने जा रहे थे। विहारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस फरार लुटेरों की तलाश कर रही है।
खजनी थाना क्षेत्र के गौरसेरा गांव निवासी विहारी एक माह पहले ही मोतीराम अड्डा पावर हाउस से रिटायर हुए हैं। उन्होंने रविवार को खुली रहने वाली मोहद्दीपुर स्थित एसबीआई की शाखा से 70 हजार रुपये निकालेे थे। इसके बाद रुपयों को बैग में रखकर वह मोतीराम पावर हाउस पर अपने सहयोगियों से मिलने जा रहे थे। ऑटो से मोतीराम अड्डा चौराहा के पास उतरकर वह पैदल ही जा रहे थे कि अचानक वहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पावर हाउस के कर्मचारी वहां पहुंच गए, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस वालों को विहारी ने बदमाशों का हुलिया बताया है जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। विहारी ने झंगहा थाने में तहरीर दी है।