फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रकम, गहने और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी

रकम, गहने और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी

Mon, 08 Oct 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रकम, गहने और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
खोराबार। जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी में रविवार रात को चोरों ने एक मकान से गहने, रकम समेत लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरे का बॉक्स भी उठा ले गए। सुबह घर पहुंचने पर गृहस्वामी को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस डॉग स्कावड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


जंगल चंवरी निवासी अजय सिंह उर्फ बब्लू ठेकेदार हैं। रविवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ बस्ती में रिश्तेदारी के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। घर की रखवाली की जिम्मेदारी उन्होंने अपने पड़ोसी को दी थी। सुबह पड़ोसी ने उन्हें चोरी की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी थी।
विज्ञापन


अजय सिंह की पत्नी पूनम के अनुसार 1.64 लाख रुपये, रिवाल्वर, 16 लाख के गहने चोरी हुए हैं। डॉग स्कावड का स्वान पास के परिषदीय स्कूल तक जाकर रुक गया। अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दे दी है। एक माह के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी घटना है। इसके पूर्व 20 सितंबर की रात बुद्ध विहार पार्ट सी के समीप गायघाट बुजुर्ग निवासी विजय शंकर दुबे के वहां 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घड़ी की दुकान में चोरी

गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के गिरधरगंज बाजार में घड़ी की दुकान में चोरी हो गई। दुकान मालिक विशुनपुरवा निवासी हरीश के अनुसार शटर का ताला तोड़कर दो लाख की घड़ियां और 12 हजार रुपये चुरा लिए गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed