{"_id":"5a11d8884f1c1b3c3d8b8845","slug":"181511118984-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारह हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
- हत्या के मामले में छह साल से फरार चल रहा था बंटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके में छह साल पहले हुई हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त बंटी सिंह को पीपीगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बंटी पर एसएसपी ने बारह हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
26 अक्टूबर 2011 को गोरखनाथ के अशोक नगर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार सिंह उर्फ अंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तिवारीपुर पुलिस ने पिता ठाकुर प्रसाद सिंह की तहरीर पर बंटी सिंह समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों मूलरूप से डोहरिया चिलुआताल के निवासी थे। इस मामले में बंटी अभी तक फरार चल रहा था। एसएसपी ने फरार बंटी सिंह के खिलाफ बारह हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था, तभी से पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पीपीगंज थानेदार सौरभ राय की अगुवाई में पुलिस ने बंटी सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।