फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मकान और दुकान में चोरी

मकान और दुकान में चोरी

Mon, 13 Nov 2017 07:29 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
मकान और दुकान में चोरी
वारदात
गोपालपुर/चौरीचौरा। जानीपुर चौराहे पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में सेंधमारी कर चोर नगदी समेत दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद रखीं। उधर, चौरी चौरा के डुमरी खास में मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानीपुर निवासी मनोज जायसवाल की चौराहे पर राज इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। रविवार रात नौ बजे मनोज दुकान बंद कर वह घर चले गए। सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो पीछे सेंधमारी देखकर दंग रह गए। उन्होंने चोरी की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पीआरवी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मनोज के अनुसार चोर कैश बॉक्स से 70 हजार रुपये, एक दर्जन मोबाइल फोन सेट व अन्य सामान चोर ले गए हैं। उधर, कस्बे के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई और शीघ्र पर्दाफाश की मांग की।
विज्ञापन


उधर, चौरी चौरा के डुमरी खास के पोखरा टोला में रामतेरस के घर का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये नगद, कपड़े और जेवरात चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। रामतेरस तीन दिनों से खेत पर बने मशीन में सो रहे थे। मकान में पत्नी बच्चों के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed