फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कृषि विभाग के पूर्व अफसर के घर चोरी

कृषि विभाग के पूर्व अफसर के घर चोरी

Tue, 10 Oct 2017 08:59 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग के पूर्व अफसर के घर चोरी

विज्ञापन
पादरी बाजार।
गुलरिहा के राप्तीनगर फेज फोर में कृषि विभाग के पूर्व अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का सामान उठा ले गए। पूरा परिवार घर में ताला लगाकर कोलकाता गया था। मंगलवार सुबह पहुंचे कार चालक को चोरी की जानकारी हुई। वही घर की रखवाली कर रहा था।

देवरिया के न्यू कॉलोनी निवासी सीपी श्रीवास्तव मिर्जापुर कृषि विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। राप्तीनगर फेज फोर में वह पत्नी के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे डॉ. अमित श्रीवास्तव और डॉ. अतुल क्रमश: मुंबई और कोलकाता में रहते हैं। मकान में ताला लगाकर सीपी श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कोलकाता गए हुए थे। घर की रखवाली की जिम्मेदारी मोगलहा निवासी कार चालक रवि को दी थी। रात किसी समय चोर दीवार कूद कर मकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात अंजाम दी। मंगलवार सुबह रवि मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख सूचना पुलिस को दी। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि चोरी का सही आकलन नहीं हो पाया है। तारामंडल निवासी उनके रिश्तेदार सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed