फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जमीन विवाद में मारपीट, तेरह पर केस

जमीन विवाद में मारपीट, तेरह पर केस

Thu, 24 Aug 2017 07:27 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, तेरह पर केस

विज्ञापन
सिकरीगंज।
इलाके के कन्हौली गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव के फूलचंद यादव और राम अचल यादव के बीच जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसके चलते 30 बीघा जमीन परती पड़ी है। मामला कोर्ट में है। इसी जमीन की रंजिश में गुरुवार सुबह फूलचंद यादव के घर पर कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। विवाद में राम सिंह, रामजीउत, सभाजीत, रमेश, फूलचंद, महातम, फौजदार, द्रौपदी देवी और शांति देवी घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने राम अचल, रामजीत, रामजीव, रामप्रताप, देवेंद्र प्रताप, धर्मनाथ, विनय, राजन, नीरज, प्रेमनारायण, विजय कुमार, बृजेश कुमार, विजेंद्र के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed