{"_id":"598b67654f1c1b86628b4751","slug":"181502308197-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर चाकू से वार कर खुद का गला रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर चाकू से वार कर खुद का गला रेता
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)।
बरगदवां गांव में युवती पर चाकू से हमला कर युवक ने खुद का गला रेत लिया। दोनों गिरकर तड़पने लगे। घटना के समय मौजूद युवती के मां ने शोर मचाया तो घरवाले एकत्र हो गए। दोनों को नाजुक हाल में अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। चर्चा हैै कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और इधर रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, जिससे यह घटना हुई।
कैंपियरगंज क्षेत्र के भौराबारी लक्ष्मीपुर गांव निवासी बहादुर चौहान का बेटा रोहित गोरखनाथ इलाके में भाई अनूप के साथ पैथॉलजी का काम सीख रहा है। उसकी बरगदवां निवासी युवती से दोस्ती है। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब रोहित चाकू लिए युवती के घर पहुंच गया। उस समय युवती कमरे में अपनी मां से बात कर रही थी। इसी दौरान रोहित ने ताबड़तोड़ चाकू से वारकर उसे लहूलुहान कर दिया। चाकू से वार होता देख मां ने छुड़ाने की कोशिश की तभी रोहित ने खुद की गर्दन रेत दी। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। मां का शोर सुन पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों दोनों की हालत नाजुक बता रहे हैं। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।