फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टर को देवरिया जेल से धमकी, केस दर्ज

डॉक्टर को देवरिया जेल से धमकी, केस दर्ज

Sat, 05 Aug 2017 07:12 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को देवरिया जेल से धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के ईएनटी सर्जन डॉक्टर ज्ञानेश नंदन लाल को धमकी भरा फोन आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। देवरिया जेल में बंद बदमाश सोनू सिंह के नाम से डॉक्टर को फोन आया था। इसके बाद से ही घबराए डॉक्टर ने एसएसपी से मुलाकात की। कैंट पुलिस डॉक्टर की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मोबाइल नंबर का लोकेशन तलाश रही है। सोनू से डॉक्टर का पुराना विवाद है और डॉक्टर की क्लीनिक पर उसने फायरिंग भी की थी।

कैंट थाने के पास रहने वाले नर्सिंग होम मालिक डॉ. ज्ञानेश के मोबाइल फोन पर सोनू सिंह के नाम से फोन शुक्रवार को आया था। सोनू सिंह की पत्नी और डॉक्टर के बीच पहले कभी बातचीत हुई थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था और 24 सितंबर 2016 को सोनू सिंह ने डॉक्टर के नर्सिंग होम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसी आरोप में सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोनू ने डॉक्टर को हाईकोर्ट में पैरवी बंद करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसी के बाद परेशान डॉक्टर ने आईएमए पदाधिकारियों से संपर्क किया, फिर एसएसपी से मिलकर कैंट पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी कैंट प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed