फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुसम्ही जंगल में विवाहिता से छेड़खानी

कुसम्ही जंगल में विवाहिता से छेड़खानी

Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल में विवाहिता से छेड़खानी

विज्ञापन
खोराबार।
कुसम्ही जंगल में बुधवार को तीन युवकों ने विवाहिता से छेड़खानी की। विवाहिता देवर के साथ बुढ़िया माई मंदिर दर्शन करने जा रही थी। तीनों युवकों ने पहले देवर को पीटकर घायल कर दिया और फिर उसका मोबाइल फोन छीनकर भगा दिया। इसके बाद मनचले पीड़िता का हाथ पकड़कर जंगल में खींचकर ले जाने लगे, तभी उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख मनचले फरार हो गए।
घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। धर्मशाला की रहने वाली महिला अपने देवर और छोटी बहन के साथ बुढ़िया माई मंदिर दर्शन करने गई थी। इसी बीच तीन मनचले वहां पहुंच गए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर देवर की पिटाई कर दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और फिर तीनों मंदिर जाने लगे। इसी बीच मनचले फिर आ गए और विवाहिता को खींचकर जंगल में ले जाने लगे। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को देख मनचले फरार हो गए। विवाहिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले लाई। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस
छेड़खानी की घटना के बाद ही क्षेत्रीय प्रधान ने आसपास गैंगरेप की सूचना दे दी, जो पुलिस तक भी पहुंच गई। गैंगरेप की सूचना पाते ही पुलिस अफसरों को पसीने छूट गए और सीओ मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला से पूछताछ की गई, जिसके बाद छेड़खानी का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed