{"_id":"5bcc905dbdec2269a642afd5","slug":"171540132957-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन के दौरान विवाद, बीडीसी सदस्य को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विसर्जन के दौरान विवाद, बीडीसी सदस्य को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच। तूरा नाले में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने बीडीसी सदस्य की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर बीडीसी सदस्य के समर्थकों ने थाने पर विरोध जताया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
कुछ लोग मंझरिया गांव की प्रतिमा लेकर शनिवार को विसर्जन करने जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने असलहा लहराया जिसका हसनगंज के ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी पर विवाद हो गया। उस समय मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने मामले को रफा-दफा कर दिया। उधर, इसी विवाद में मनबढ़ों ने हसनगंज के बीडीसी सदस्य राजेश निषाद की पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष के शिवकुमार का आरोप है कि जंगल धूषण में उनकी दुकान में घुसकर लोगों ने लूटपाट की।