फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूल से लौट रही कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी

स्कूल से लौट रही कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी

Tue, 24 Oct 2017 01:17 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी
प्रतीकात्मक तस्वीर
खोराबार। स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ किशोर ने रास्ते में छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगा। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि रास्ते में किशोर अक्सर छेड़खानी करता था, सोमवार को उसने नाबालिग से जबरदस्ती का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


खोराबार इलाके की रहने वाली किशोरी कक्षा छह में पढ़ती है। उसके गांव का आरोपी कक्षा नौ में पढ़ता है। आरोप है कि किशोर अक्सर छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी करता है। लोकलाज के डर से किशोरी ने घर पर कभी शिकायत नहीं की। सोमवार की दोपहर छात्रा स्कूल से घर आ रही थी। आरोपी भी उसके पीछे आ रहा था। रास्ते में अकेला पाकर उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद बेटी के साथ थाने पहुंचे पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि छानबीन चल रही है, आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed