फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चोरी की तीन बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 07:22 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
खजनी।
चेकिंग के दौरान कटघर चौराहे के पास से पुलिस ने बाइक चोर को गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी की दो और बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों का नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

सीओ खजनी चारु निगम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि खजनी थानेदार नासिर हुसैन हमराहियों के साथ मंगलवार की शाम कटघर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के बाइक के साथ दो चोरों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। इसी बीच पुलिस को देखते ही एक बाइक पर सवार दो लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक युवक कूदकर भाग गया। एक युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए संदिग्ध से जब पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। पुलिस उसे थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की बाइक बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और बाइक बरामद कीं। पकड़े गए युवक की पहचान खजनी क्षेत्र के खुटभार निवासी संगम यादव के रूप में हुई है। उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताए हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह, सिपाही आशुतोष सिंह, इकराम खां, जीतेंद्र कुमार, बाबूराम सिंह और पवन कुमार सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed