फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम के जेई को बंधक बनाया

नगर निगम के जेई को बंधक बनाया

Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के जेई को बंधक बनाया
प्रदर्शन करते कृष्‍णानगर कॉलोनी के लोग। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। घटिया निर्माण और गंदगी से नाराज कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को नगर निगम के जेई को बंधक बना लिया। सफाई का काम शुरू होने से लेकर तीन घंटे तक जेई को लोगों ने वहीं बैठाए रखा। निर्माण कार्य रोकने के साथ कार्य की गुणवत्ता उच्च अधिकारियों द्वारा जांचने के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जेई को छोड़ा।
विज्ञापन


कृष्णानगर कॉलोनी में एल्युमिनियम फैक्ट्री स्थित मुख्य सड़क से लेकर डीडीयू छात्रसंघ के पदाधिकारी रहे नागेंद्र सिंह मुन्ना के आवास तक करीब 800 मीटर नाली का निर्माण हो रहा है। करीब 18 लाख रुपये से नाली निर्माण का कार्य पिछले सात महीने से चल रहा है। लोग पहले भी घटिया निर्माण का आरोप लगा चुके थे। शनिवार को भी नाली निर्माण में पुराने ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था और वहां से निकलने वाले मलबे को रास्ते पर रख दिया जा रहा था। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही थीं। लोग कई बार मलबा हटाने के लिए नगर निगम में शिकायत कर चुके थे, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। इस पर लोगों ने जेई सदानंद को फोन कर बुलाया और बंधक बना लिया। कहा कि जब तक मलबा नहीं हटेगा तब तक उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। जेई ने फोन कर मलबा उठाने वाली गाड़ी बुलाई। साथ ही लोगों ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद से भी बात की। इसके बाद मुख्य अभियंता ने काम रुकवाते हुए दिवाली बाद निर्माण कार्य की जांच का आश्वासन दिया। जब मलबा हटा दिया गया तो करीब तीन घंटे बाद लोगों ने जेई को छोड़ा। जेई सदानंद ने कहा कि लोगों ने बंधक नहीं बनाया था, उन्हें केवल लोगों ने बैठा लिया था। काफी मात्रा में मलबा हटा दिया गया है। जो भी बचा रह गया है उसे रविवार को हटा दिया जाएगा। इस दौरान अश्वनी सिंह, रवींद्र, चिंटू, नर्वदेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed