{"_id":"59720dc24f1c1b4f4f8b4677","slug":"171500646850-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रनेता हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
एसएसपी आवास के पास छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या के एक और आरोपी अनिल यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी के घर कुर्की कर सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद ही एक ने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब फरार सुनील यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पांच फरवरी 2017 को एसएसपी आवास के पीछे रहने वाले छात्रनेता सौरभ पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी घटना प्राइवेट स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने मामले में सौरभ के भाई की तहरीर पर विक्की यादव, उसके भाई सुनील यादव, बृजेश, महेंद्र यादव, छोटू, अनिल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने विक्की और बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इसी बीच कोर्ट में कैंट पुलिस ने कुर्की के लिए प्रक्रिया की थी। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने सुनील यादव के घर की कुर्की की थी। इसके बाद महेंद्र यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि सिहापार, सहजनवां निवासी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील यादव फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।