फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कोचिंग के विवाद में स्कूल पर पथराव

कोचिंग के विवाद में स्कूल पर पथराव

Sat, 15 Jul 2017 08:42 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग के विवाद में स्कूल पर पथराव

विज्ञापन
खोराबार।
कोचिंग को लेकर चल रहे विवाद में नाराज लोगों ने स्कूल पर पथराव कर दिया। घटना शनिवार दोपहर कुसम्ही स्थिति सेंट मेरी पब्लिक स्कूल में हुई। मारपीट, पथराव में कुछ छात्र भी चोटिल हो गए। मामले में प्रबंधक समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सेंट मेरी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राधेश्याम शर्मा का मोतीराम अड्डा- झंगहा रोड पर कोचिंग सेंटर है। कोचिंग को लेकर प्रतिस्पर्धी लोगों से प्रबंधक का कुछ समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे नाराज लोग अपने समर्थकों के साथ सेंट मेरी पब्लिक स्कूल पर पहुंचे और मारपीट के बाद पथराव शुरू कर दिया। विवाद के दौरान स्कूल से बच्चे घर जा रहे थे। पथराव की जद में आकर कुछ बच्चे भी घायल हो गए। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस पहुंची, उसने प्रबंधक और दूसरे तरफ से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रबंधक राधेश्याम का आरोप है कि पथराव में बच्चे भी घायल हैं। हालांकि खोराबार पुलिस पथराव की घटना से इंकार कर रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि दो लोग हिरासत में है। तहरीर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed