फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खोराबाद में कुल्हाड़ी से काट दिया

खोराबाद में कुल्हाड़ी से काट दिया

Sat, 04 May 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
खोराबाद में कुल्हाड़ी से काट दिया
फोरलेन किनारे मिली लाश, हत्या का आरोप
विज्ञापन

घरवालों ने कुल्हाड़ी से मार कर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस बोली हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार के अराजी बसडीला निवासी गौतम पासवान (22) की गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार की रात लाश मिली। घरवालों ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने इसे हादसा बताया। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। मृतक चौरीचौरा के पूर्व विधायक माधो पासवान का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
अराजी बसडीला निवासी रामगति पासवान का बेटा गौतम गांव के चौराहे पर चाट, पकौड़े का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। शादी, पार्टी में खाना बनाने का सट्टा भी लेता था। शुक्त्रस्वार की शाम को सीजन खराब होने की वजह से ठेला नहीं लगाया था। घरवालों के मुताबिक सात बजे के आसपास गांव का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ आया और ढाबे पर खाना खिलाने के बहाने गौतम को साथ लेकर चला गया। रात नौ बजे के आसपास गांव के ही कुछ लोगों ने गांव से थोड़ी दूर फोरलेन के किनारे स्थित ढाबे के पास गौतम के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों की माने तो मौके पर चश्मदीदों ने उन्हें गौतम पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की जानकारी दी। गंभीर हालत में गौतम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान कुछ देर रात में गौतम की मौत हो गयी । परिजनों ने हत्या की नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर खोराबार ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed