फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल

रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल

Tue, 28 Aug 2018 01:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 28 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल
यूनिवर्सिटी के पास रोडवेज बस और कार में हुई टक्कर। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। कैंट थानाक्षेत्र के यूनिवर्सिटी गेट के सामने सोेमवार देर शाम करीब 10.30 बजे दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को छात्रसंघ चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बस में सवार सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से भेजवाया और दोनों वाहनों को क्रेन मंगाकर सड़क से हटवाया। कार गोलघर निवासी विजय प्रकाश सिंह कौशिक के नाम से है।वह ट्रेजरी विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

गोलघर निवासी विजय सिंह कौसिक की कार से उनके भतीजे अभिषेक सिंह कौशिक उर्फ विक्की (32), उनके दोस्त गोरखनाथ निवासी हर्षित(30) और सूरजकुंड निवासी रिशू (28) शाम आठ बजे घर से घूमने निकले थे। छात्रसंघ चौराहा होकर कार सवार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। अभी वह यूनिवर्सिटी गेट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही दिल्ली जा रही मऊ डिपो की रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे। उन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया गया। अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बशारतपुर स्थित पासपोर्ट आफिस में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed