{"_id":"5b48fa954f1c1be94b8b45b9","slug":"161531509397-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए में चयनित हिमांशु ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनडीए में चयनित हिमांशु ने की थी खुदकुशी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बेलीपार के भिलौरा गांव निवासी लेखपाल के बेटे और एनडीए में चुने गए हिमांशु (20) की मौत जहर से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है। अब तक की जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है।
एक होटल में युवती के साथ उसे देखा गया। पूछताछ में पता चला है कि युवती को उसने रिंग और कपड़े देने की कोशिश की थी। उसके मना करने के बाद ही अवसाद में उसने जहर खा लिया। दोस्त से हुई उसकी आखिरी बातचीत की रिकॉर्डिंग से भी इस बात की पुष्टि हो रही है।
हिमांशु का एनडीए में सेलेक्शन हुआ था। बुधवार को वह घर से फिल्म देखने की बात कहकर निकला था। दोपहर में ढाई बजे के करीब उसके दोस्तों ने तबीयत खराब होने की सूचना उसकी मां को दी। परिवार के लोग नर्सिंग होम पहुंचे तो हिमांशु का इलाज चल रहा था। रात में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दोस्तों पर जहर देने की आशंका जताई थी, जबकि जांच में पुलिस को अलग ही जानकारी मिली। एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक जांच में होटल की तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक महिला दोस्त के साथ उसके होने की पुष्टि हुई है। टेलीफोन रिकॉर्डिंग में भी खुद से जहर खाने की बात पुष्ट है। कुछ तथ्यों पर पुलिस काम कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।