फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

दो सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत
accident - फोटो : graphic
अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। बेलघाट में शनिवार को जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर ने दम तोड़ दिया, वहीं चौरीचौरा में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार ढबिया गांव निवासी प्रदीप (13) शनिवार दोपहर साइकिल से गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलिंडर लेने गया था। एजेंसी पर भीड़ होने के कारण वह चौराहे की तरफ चला आया। इसी दौरान बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, चौरीचौरा और झंगहा प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा के चौरी गांव में शुक्रवार रात झंगहा के जंगल रसूलपुर नंबर दो नेकवार टोला निवासी ओम प्रकाश की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश चौरीचौरा के पोखरभिंडा गांव से बारात में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed