{"_id":"5ab80d5e4f1c1be93f8b4dec","slug":"161522011486-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून, लखनऊ के ध्यानार्थ-ᅫ ̄ᅳU₩ᅫ↑","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून, लखनऊ के ध्यानार्थ-ᅫ ̄ᅳU₩ᅫ↑
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/बढ़नी(सिद्धार्थनगर)।
दस दिन पहले दून पुलिस की गिरफ्त से फरार स्मैक तस्कर को शनिवार देर रात नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद देहरादून से गई पुलिस टीम आरोपी को साथ ले आई। यहां उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
देहरादून कोतवाली के एसआई अशोक राठौर ने बताया कि 14 मार्च को देहरादून की धारा चौकी पुलिस ने बिंदाल चौकी के पास से स्मैक तस्करी के मामले में लखनऊ निवासी अमित श्रीवास्तव को पकड़ा था। केस दर्ज कर पुलिस ने उसे कोतवाली के हवालात में रखा था। रात में तबीयत खराब होने का बहाना बना वह हवालात से बाहर आया और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। कॉल लोकेशन ट्रेस करते हुए दून पुलिस टीम बढ़नी पहुंची थी। बॉर्डर से सटी मिल कॉलोनी स्थित आवास पर पूछताछ में पता चला कि एक सप्ताह पहले ही अमित पत्नी को लेकर यहां आया था।
इसके बाद नेपाल भाग गया। सूचना के आधार पर नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल के सहयोग से दून पुलिस ने तस्कर को सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि दून पुलिस यहां आई थी। फरार तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार की रात ही साथ ले गई। पत्नी के जिद पर उसे भी पति के साथ दून ले गई। एसआई प्रमोद कुमार धीमान, कांस्टेबल विनोद बचकोटी, लोकेंद्र उनियाल, बृजमोहन की टीम रविवार सुबह उसे लेकर दून पहुंची।
विज्ञापन
--
निलंबित हुए थे तीन पुलिसकर्मी
हवालात से स्मैक तस्कर के फरार होने के बाद देहरादून के एसपी सिटी प्रदीप राय ने लापरवाही के आरोप में ड्यूटी पर तैनात मुंशी मनमोहन, महिला कांस्टेबल प्रिया और कांस्टेबल त्रिलोक को निलंबित कर दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमित दो साल पहले भी देहरादून पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था।