{"_id":"597c8d864f1c1b1e268b483f","slug":"161501334918-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
Updated Sat, 29 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिलुआताल।
डीजे की दुकान में चार लाख की चोरी करने वाले चोर, सामान खरीदने वाले दुकानदार समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया।
चिलुआताल थाने में चोरी का खुलासा करते हुए एसपी नार्थ गणेश साहा ने बताया कि 21 जनवरी को डोहरिया बाजार में डीजे की दुकान में चार लाख की चोरी हुई थी। शुक्रवार को उप निरीक्षक लाल बहादुर शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर गुलरिहा के रामनगर के विजय भारती के घर दबिश दी। जांच में चोरी का कुछ सामान उसके घर से बरामद हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि गुरुनगर के पवन निषाद और दो अन्य चोरी में शामिल थे। गुलरिहा, करमहा बुजुर्ग निवासी विजय गुप्ता को चोरी का सामान बेच दिया गया था। छापेमारी कर पुलिस ने विजय गुप्ता की गोदाम से तीन लाख रुपये के चोरी के सामान बरामद किया। चोरी का माल खपाने में विजय गुप्ता का मामा मोहरीपुर निवासी मुन्ना भी शामिल था। पुलिस ने विजय भारती, विजय गुप्ता और मुन्ना को जेल भेज दिया। टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया।