फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक को कार में लिफ्ट देकर लूटा

युवक को कार में लिफ्ट देकर लूटा

Mon, 24 Jun 2019 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
युवक को कार में लिफ्ट देकर लूटा
गोरखपुर। कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने विदेश से कमाकर लौटे युवक के पास से नकदी व सामान लूट लिया। झुंगिया के पास शनिवार की रात युवक को सड़क किनारे फेंककर कार सवार फरार हो गए। रविवार की सुबह युवक को मेडिकल कॉलेज में लाया गया। होश में आने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।
विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के नेऊरी छितौना गांव निवासी दिलीप चौहान 14 महीने पहले बहरीन कमाने गए थे। शनिवार की रात वह लखनऊ से बस से शहर आए। घर जाने के लिए वाहन तलाश रहे थे। तीाी दो युवक सफेद रंग की कार लेकर आए और पूछा कि कहा जाना है। दिलीप ने बताया कि झुंगिया जाना है। युवकों ने कहा कि वे भी उधर ही जा रहे हैं। लिफ्ट देने की बात कहते हुए दोनों ने दिलीप को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


दिलीप ने बताया कि धर्मशाला से आगे पहुंचने पर नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से चालीस हजार रुपये, मोबाइल फोन, पासपोर्ट आदि लेकर बदमाश फरार हो गए। रविवार की सुबह चिलुआताल क्षेत्र के अमवा गांव निवासी दिलीप के एक रिश्तेदार शंकर चौहान ने झुगियां गेट पर अचेत अवस्था में दिलीप को देखा तो घरवालों को सूचना दी और पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में इलाज को पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed