फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्र की दिलेरी से बाइक सवार लुटेरे धराशायी

छात्र की दिलेरी से बाइक सवार लुटेरे धराशायी

Thu, 20 Jun 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
छात्र की दिलेरी से बाइक सवार लुटेरे धराशायी
गोरखपुर। मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाश, एक छात्र की दिलेरी से पकडे़ गए। दरअसल, वारदात के बाद घबराने की बजाए छात्र ने उनका पीछा करके बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। नतीजा, संतुलन बिगड़ने पर वे बाइक समेत गिर पड़े। उनके गिरते ही भीड़ जुट गई, बदमाशों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्र की तहरीर पर मामला दर्ज करके पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बुरे नतीजों की परवाह किए बिना बदमाशों से उलझ जाने वाले दिलेर जितेंद्र, कुशीनगर जिले के पटहेरवां इलाके के कुचियां मठ के रहने वाले हैं। वे गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एमए राजनीति शास्त्र के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। यहां वह पार्क रोड पर एक किराए के कमरे में रहते हैं। वे मंगलवार की रात 9:30 बजे पैडलेगंज के पास रहने वाले एक दोस्त के घर से भोजन करके पैदल ही कमरे पर लौट रहे थे, तभी किसी का फोन आने पर मोबाइल पर बात करने लगे। वे यूनिवर्सिटी मुख्य
विज्ञापन


द्वार के आगे गेस्ट हाउस के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया।
अचानक हुई इस घटना से जितेंद्र एकदम से हतप्रभ रह गए, मगर क्षण भर में सारा मामला उनके समझ में आ गया और वे मोटरसाइकिल की ओर बिजली की गति से दौड़ पड़े। नजदीक पहुंचे तो पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें धकलने की कोशिश की, मगर उसका दांव उल्टा पड़ा। जितेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। नतीजा, मोटरसाइकिल लहराई और चालक उस पर संतुलन नहीं बना पाया और आरटीओ तिराहे के पास बाइक समेत दोनों बदमाश गिर पड़े । पुलिस को उम्मीद है कि इन बदमाशों से मोबाइल लूट की कई घटनाओं के पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से लें सबक

सावधान! फोन पर बात करते हुए सड़क पर न चलें, कोई फोन छीन सकता है। दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed