फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस

अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 12 Jun 2019 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस
    विज्ञापन
  • अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस
  • बेतियाहाता की रहने वाली महिला का आरोप पति ने स्वीटी से दूसरी शादी की है
  • मुंबई में धारावाहिक, फिल्मों में काम करती हैं स्वीटी
शहर की रहने वाली एक महिला ने अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेतियाहाता के आवास विकास कॉलोनी निवासी श्वेता की शादी 12 मार्च 2018 को बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी डॉ. विजय कुमार के बेटे विपुल तिवारी के साथ हुई थी। विपुल मुंबई में रहते हैं। श्वेता के मुताबिक ससुराल जाने पर पता चला कि पति ने उससे दूसरी शादी की है। पहली शादी मुंबई में रहने वाली अभिनेत्री स्वीटी वालिया के साथ की है। स्वीटी धारावाहिक व फिल्म में काम करती हैं, उनके दो बच्चे हैं। विरोध करने पर ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने खाते से आठ लाख रुपये भी हड़प लिए और फिर घर से निकाल दिया। घरवालों के हस्तक्षेप करने पर एक सप्ताह बाद पति अपने साथ मुंबई ले गया लेकिन स्वीटी वालिया से मिलना जुलना नहीं छोड़ा। टोकने पर विपुल, उसकी बहन और स्वीटी वालिया पीटते थे। श्वेता ने अक्टूबर 2018 में मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे मायके लेकर चले आए। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया तहरीर के आधार पर विपुल तिवारी, उसके पिता डॉ. विजय, मां पुष्पा देवी, बहन प्रज्ञाप्रिया, विनीता और अभिनेत्री स्वीटी वालिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed