{"_id":"5cfe84a1bdec22076100d777","slug":"156018396115-gorakhpur-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर अभद्र टिप्पणी में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीएम पर अभद्र टिप्पणी में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार
Mon, 10 Jun 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शाहपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार, आरोपी की डिग्री पर भी संदेह
- नर्सिंग होम में स्वामित्व और डिग्री की भी पुलिस ने शुरू की जांच गोरखपुर। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बिछिया स्थित सत्यम नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रामप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आरोपी की डिग्री पर भी संदेह जाहिर किया गया है। सीएमओ से संपर्क कर पुलिस डिग्री की जांच कराएगी। नर्सिंग होम के स्वामित्व की भी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डॉक्टर की ओर से कई पोस्ट किए गए थे। किसी ने उसकी शिकायत ट्विटर पर की थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की तो पता चला कि डॉक्टर ने अपने मोबाइल फोन से ही पोस्ट डाला था और टिप्पणी भी की थी। पुलिस की पूछताछ में डॉक्टर ने दलील दी थी कि मोबाइल फोन को किसी और ने इस्तेमाल कर ऐसा किया था। मगर कई पोस्ट होने की वजह से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रविवार को भी गोला के एक युवक को पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपी की डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी लग रही है। उसकी भी जांच जारी है। साथ ही नर्सिंग होम में स्वामित्व की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।