{"_id":"5cf7c987bdec22070e2bdb75","slug":"155974284119-gorakhpur-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजनी में युवक ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खजनी में युवक ने खुदकुशी की
Wed, 05 Jun 2019 09:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनवल। खजनी के नंदापार गांव में तारकेश्वर (32) ने कपड़े का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। चर्चा है कि उस पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था जिसे लेकर वह परेशान था। इसकी वजह से उसने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
रुपये के लेनदेन को लेकर ही मंगलवार को तारकेश्वर का कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। पत्नी के समझाने पर वह उससे भी उलझ जाता था। परेशान होकर पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। बुधवार की दोपहर वह कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। तारकेश्वर गांव में कमेटी चलाता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।
पति के आत्मघाती कदम की सूचना पर पत्नी भी घर पहुंच गई थी। सीओ खजनी रचना मिश्रा ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।