{"_id":"5ced84e4bdec220775594eb6","slug":"155906997217-gorakhpur-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से युवती ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से युवती ने की थी खुदकुशी
Wed, 29 May 2019 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके में 26 मई को राप्ती में कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती के भाई की तहरीर पर सेना के जवान धर्मेंद्र यादव पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जवान ने शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में वीडियो से ब्लैकमेल करता था। इससे मानसिक रूप से परेशान युवती ने खुदकुशी कर ली।
दर्ज केस के मुताबिक गांव के सदावृक्ष का पुत्र धर्मेंद्र सेना में जवान है। वह 15 दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आया था। उसने शादी का झांसा देकर बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह उससे संबंध कायम रखना चाहता था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। बहन ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी थी। परिवार के लोगों ने धर्मेंद्र्र और उसके घरवालों से बात कर मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन तैनाती स्थल पर जाने के बाद भी वह फिर वीडियो वायरल करने का धमकी देने लगा। इससे बहन परेशान हो गई और 26 मई की सुबह गांव राप्ती में कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना 27 मई को प्रकाश में आया था। बेलीपार इलाके की एक महिला ने विकास पर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि पिछले दो महीने से वह 18 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। फिर वह युवती को बदनाम करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा। परेशान युवती ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की लेकिन बेटे को समझाने की जगह विकास के घरवालों ने पीड़ित परिवार पर ही हमला कर दिया था। परेशान युवती के घरवालों ने थाने में केस दर्ज कराया था।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
दर्ज केस के मुताबिक गांव के सदावृक्ष का पुत्र धर्मेंद्र सेना में जवान है। वह 15 दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आया था। उसने शादी का झांसा देकर बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह उससे संबंध कायम रखना चाहता था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। बहन ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी थी। परिवार के लोगों ने धर्मेंद्र्र और उसके घरवालों से बात कर मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन तैनाती स्थल पर जाने के बाद भी वह फिर वीडियो वायरल करने का धमकी देने लगा। इससे बहन परेशान हो गई और 26 मई की सुबह गांव राप्ती में कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल, जेल भेजा
बेलीपार/कसिहार। बेलीपार इलाके में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। इसका वीडियो भी बनाया और अब उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा। युवती की इस तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विकास विश्वकर्मा पर दुष्कर्म, धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
घटना 27 मई को प्रकाश में आया था। बेलीपार इलाके की एक महिला ने विकास पर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि पिछले दो महीने से वह 18 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। फिर वह युवती को बदनाम करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा। परेशान युवती ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की लेकिन बेटे को समझाने की जगह विकास के घरवालों ने पीड़ित परिवार पर ही हमला कर दिया था। परेशान युवती के घरवालों ने थाने में केस दर्ज कराया था।
किशोरी से छेड़खानी, मारपीट
चिलुआताल। इलाके की एक किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि किशोरी शौच के लिए सोमवार की रात घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही टीटू ने अश्लील हरकत शुरू कर दी और शोर मचाने पर मारपीट भी की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी के तलाश में है।नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।