फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ये हैं ‘अपराजिता’, पर्स छीना तो पहुंचा दिया हवालात में 

ये हैं ‘अपराजिता’, पर्स छीना तो पहुंचा दिया हवालात में 

Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
kapil sharma क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: kapil sharma Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
ये हैं ‘अपराजिता’, पर्स छीना तो पहुंचा दिया हवालात में 
loot shimla
गोरखपुर। गोरखनाथ के नकहा ओवरब्रिज के पास रविवार की देरशाम सुरभि ने साहस का परिचय देते हुए खुद को ‘अपराजिता’ साबित किया। पर्स लूटकर मोटरसाइकिल से भाग रहे तीन उचक्कों से भिड़ गईं। एक को पकड़ लिया तो दो अन्य मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग खड़े हुए। अन्य महिलाएं भी सुरभि जैसा ही साहस दिखाएं तो किसी की क्या मजाल जो उनकी तरफ आंख उठाकर देख सके।
विज्ञापन


मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पल्टू बनर्जी यहां व्यवसाय करते हैं। वह गोरखनाथ क्षेत्र के नकहा में किराये का कमरा लेकर पत्नी सुरभि और दो बच्चों के साथ रहते हैं। रविवार की शाम सुरभि पड़ोस की एक युवती के साथ गोरखनाथ बाजार गई थीं। शाम करीब 6.30 बजे वह घर लौट रहीं थीं। लच्छीपुर में राणी सती दादी मंदिर के पास सुरभि ऑटो से उतरीं और युवती के साथ पैदल ही जाने लगीं। नकहा ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने सुरभि का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। यह देख सुरभि पहले तो सहमीं लेकिन फिर हिम्मत दिखाई।
विज्ञापन


बाइक से भाग रहे उच्चकों को सुरभि ने दौड़ा लिया और पीछे बैठे युवक को पकड़ कर गिरा दिया। मोटरसाइकिल असंतुलित हुई तो बाकी दोनों भी गिर गए। सुरभि का ‘अपराजिता’ रूप देखकर दोनों ने भागने में ही भलाई समझी। पकड़े गए उचक्के को गोरखनाथ पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। जल्द ही उसके फरार साथियों को भी पकड़ा जाएगा। सुरभि ने बहादुरी का परिचय दिया है। अवसर आने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed