{"_id":"5bcc8f85bdec22698671eb3a","slug":"151540132741-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बीपीएड डिग्री धारक जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बीपीएड डिग्री धारक जेल भेजे गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात नहीं हो पाने के विरोध में धरना देने और पुलिस से नोकझोंक के बाद पकड़े गए चार बीपीएड डिग्री धारकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। चारों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
अनुदेशक भर्ती से रोक हटाए जाने की मांग लेकर शनिवार को बीपीएड डिग्री धारक गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां पर पुलिस ने ओएसडी से मुलाकात कराने की बात कही लेकिन वे मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रहे थे। इसी पर पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई थी।
मौके से पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के भभईपुर निवासी धीरेंद्र यादव पुत्र रमाशंकर यादव, शाहपुर के बशारपुर निवासी देवेंद्र पांडेय पुत्र हरिप्रकाश, महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के विस्मिलनगर निवासी कुलदीप त्रिपाठी पुत्र दुष्यंत, बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के बाक्षापार निवासी अरुणेंद्र राय पुत्र निर्भय नारायण की गिरफ्तारी की थी।