फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गगहा थाने से कथित चोर फरार

गगहा थाने से कथित चोर फरार

Wed, 22 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गगहा थाने से कथित चोर  फरार
संशोधन :: इंस्पेक्टर सस्पेंड का तथ्य बढ़ाया गया है।
विज्ञापन



थाने से चोरी का आरोपी फरार, इंस्पेक्टर सस्पेंड
ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था, थाने से फरार हुआ आरोपी
पूछताछ के नाम पर तीन दिन से गगहा थाने में बैठाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
मझगांवा (गोरखपुर)। चोरी का एक आरोपी गगहा थाने से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे चोरी करते पकड़ा था और पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के नाम पर पुलिस 19 अगस्त से ही उसे थाने में बैठाई थी। मौका पाकर मंगलवार की रात वह भाग निकला। देर शाम एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।
अतायर गांव में कई लोगों का मोबाइल चोरी हो गया था। ग्रामीणों ने गांव के ही भीम साहनी को पकड़ा और उसकी पिटाई की तो उसने लोगों के मोबाइल वापस कर दिए। बाद में उसे गगहा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ कर कई घटनाओं के पर्दाफाश करने का दावा करती रही। चर्चा है कि भीम को छुड़ाने के लिए तमाम पैरवी भी आई। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


जेल जा चुका है भीम
भीम इसके पहले गगहा थाने से बाइक चोरी व 29 हजार रुपये की छिनैती में जेल जा चुका है। देवरिया जनपद के एकौना थाने में करीब एक वर्ष पूर्व उसे ऑटो चोरी में जेल भेजा गया था। अतायर निवासी राजेश भारती ने 2 जुलाई को गगहा थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए उस पर 16 हजार नगद व मोबाइल चोरी व रामसुरत ने 28 जून को गले से सोने की लॉकेट छिनने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed