फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मरम्मत के दौरान बंदूक से दगी गोली, दरोगा घायल

मरम्मत के दौरान बंदूक से दगी गोली, दरोगा घायल

Fri, 25 May 2018 01:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 25 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत के दौरान बंदूक से दगी गोली, दरोगा घायल
UP POLICE - फोटो : SELF
गोरखपुर।  पुलिस लाइंस में मरम्मत के दौरान पंप एक्शन गन दगने से ट्रेनी दरोगा पुनीत तिवारी (32) घायल हो गए। गोली उनके बाएं जबड़े में लगी। खबर पाते ही एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुनीत को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोंडा के मनकापुर निवासी पुनीत तिवारी कैंट थाने में ट्रेनी दरोगा के तौर पर तैनात हैं। थाने की 12 बोर की पंप एक्शन गन खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे दरोगा पुनीत पुलिस लाइंस स्थित आरमोरर (बंदूक के रखरखाव और मरम्मत के विशेषज्ञ) के पास गए थे। बंदूक में पांच गोली लगती हैं। चार निकाल दी गईं, लेकिन एक गोली फंसी रह गई। उसी को निकालने के दौरान अचानक फायर हो गया और गोली पास खड़े दरोगा पुनीत तिवारी के जबड़े में जा धंसी। आनन-फानन में दरोगा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुनीत को लखनऊ रेफर कर दिया। उनके साथ पुलिस की टीम भी भेजी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पंप एक्शन गन में कुछ दिक्कत आ गई थी। दरोगा पुनीत उसे ठीक कराने के लिए पुलिस लाइंस गए थे। उसमें एक गोली फंस रह गई थी। मरम्मत के दौरान ही चली गोली दरोगा के जबड़े में जा धंसी। जबड़े का ऑपरेशन गोरखपुर में संभव नहीं है। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। पुनीत की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed